घट्नास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। यहां गोला थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में बलई (16) की हत्या कर पोखरे में फेंका गया शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत किशोर के हाथ को पीछे से बांध दिया गया था और गर्दन पर घाव के निशान है। आशंका है कि गला कसकर हत्या कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, बलई रात में खाना खाने के बाद घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर घर वालों ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गांव के पोखरे में उतराई लाश मिली।
बलई के हाथ को पीछे से बांधे जाने की वजह से और गले पर घाव होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उसका गांव में ही एक लड़की से प्रेम संबंध था और इसी में वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।