फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से नाराज बेटे ने फंदे से लटककर दे दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 04 Mar 2021 01:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बड़हलगंज इलाके के गहिराघाट गांव में मां की डांट से नाराज होकर 12 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब घरवाले उसके कमरे में गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को घरवालों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, इलाके के गहिराघाट गांव निवासी श्रीनेवास माली के 12 वर्षीय पुत्र सत्यम को उसकी मां ने पढ़ाई नहीं करने पर डांटा तो वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया। काफी देर बाद परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो उसका शव गमछे के सहारे छत की कुंडी से लटका मिला। सत्यम तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।

बेटे की मौत से बदहवास मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वह बिलखते हुए बोल रही थी कि काश मैंने बेटे को डांट नहीं लगाई होती तो आज वह जिंदा होता। मां की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोगों की आखें भर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें