कार्यदायी संस्था व जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। काम जल्द पूरा कराके रिपोर्ट भेजी जाए। प्रभारी मंत्री ने मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि सिक्स लेन सड़क बहुत महत्वपूर्ण है। यह गोरखपुर से लखनऊ को आपस में जोड़ती है। वाहनों का जबरदस्त दबाव रहता है। जाम भी लगता है। सड़क जितनी जल्दी बनेगी, उतना अच्छा रहेगा। जाम की समस्या से निजात मिलेगी। गोरखपुर से लखनऊ की सड़क कनेक्टिविटी भी अच्छी हो जाएगी।
मंत्री ने सड़क पर बस खड़ी करके सवारी भरने पर भी जताई नाराजगी
जिले के प्रभारी मंत्री ने रेलवे राडवेज बस स्टेशन के बाहर सड़क पर बसों को खड़ी करके सवारी भरने पर नाराजगी जताई है। इस सिलसिले में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद से रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, मंत्री ने बृहस्पतिवार देर रात रेलवे रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया था।
मंत्री के जाते ही बसें फिर सड़क पर खड़ी कर दी गईं। इसकी फोटो व खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेकर प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी और कहा कि जिम्मेदार बस चालक व अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।