फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ज्ञान डेयरी में लगेगा मिल्क प्रिजर्वेशन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन माह तक सुरक्षित रहेगा दूध, गीडा क्षेत्र में पिछले साल शुरू हुई थी ज्ञान डेयरी
विज्ञापन

- नया प्लांट लगने के बाद यहां का दूध भी 90 दिन तक रखा सा सकेगा सुरक्षित


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीडा क्षेत्र में लगी ज्ञान डेयरी का उत्पाद अब पूरे पूर्वांचल में पहुंचने लगा है। कंपनी अब गीडा में 40 करोड़ और निवेश करने की तैयारी में है। यहां वह मिल्क प्रिजर्वेशन प्लांट लगाएंगे, जिससे यहां तैयार दूध 90 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। इससे आपदाग्रस्त क्षेत्रों में दूध की आपूर्ति देने में मदद मिलेगी।
आमतौर पर दूध 24 घंटे में खराब हो जाता है। इसे पाश्चुरीकरण की क्रिया के बाद भी 72 घंटे तक ही उपयोग लायक माना जाता है, लेकिन अब तकनीकी की मदद से इसकी क्षमता को 90 दिन तक बढ़ाया जा सकेगा। पाश्चुरीकरण की प्रक्रिया के आधार पर ही इसे सुरक्षित बनाया जाता है। इसके अलावा इसकी पैकिंग में भी विशेष प्रकार के मेटेरियल का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन

गीडा में लगी ज्ञान डेयरी में इसके लिए मशीन लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। डेयरी के प्रबंधक जीपी तिवारी ने बताया कि एक विशेष तापक्रम पर दूध गर्म करने के बाद ठंडा किया जाता है। इसके पाश्चुरीकरण की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए विशेष प्रकार के पैकेट में डाला जाता है। यह पैकेट एयर टाइट होता है। इसलिए पैकेट को फ्रिज में रखने पर 90 दिन तक यह दूध उपयोग लायक बना रहता है। एक बार पैकेट खुलने के बाद इसे पूरा प्रयोग में लाना होगा।
विज्ञापन


आपदा में राहत देगा ऐसा दूध का पैकेट
इस प्रकार के दूध का पैकेट वैसे तो हर समय इस्तेमाल होगा, लेकिन इसका सबसे अधिक फायदा आपात काल खासकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में किया जा सकेगा। बाढ़ वाले क्षेत्र में इस पैकेट को लोग एक से अधिक दिन तक सुरक्षित रख सकेंगे, जिससे बच्चों के लिए दूध का संकट नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें