फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों ने बढ़ाई विमान कंपनियों की कमाई, गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जाने वालों संख्या हुई दोगुनी

Wed, 05 Aug 2020 06:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • हैदराबाद-दिल्ली और मुंबई की कंपनियां फ्लाइट से वापस बुला रहीं मजदूर
  • हैदराबाद की फ्लाइट में आधे से अधिक सीटें मजदूरों के लिए हो रही हैं बुक
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण कॉल में गोरखपुर से हो रही उड़ान से विमान कंपनियों को जो आय हो रही है उसमें जिले के मजदूरों का भी अहम योगदान है। हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई की तमाम कंपनियां अपने पुराने कर्मचारियों-मजदूरों को अपने खर्च से विमान का टिकट भेज वापस बुला रही हैं।

विज्ञापन


वहीं ट्रेनों की संख्या कम होने की वजह से कई मजदू अपनी जमा पूंजी या फिर कर्ज आदि लेकर विमान से वापस लौट रहे हैं। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक हैदराबाद की दो फ्लाइटों में तो आधे से ज्यादा मजदूर ही सफर कर रहे हैं। इनमें एक सीधी उड़ान है तो दूसरी दिल्ली होते हुए हैदराबाद तक का सफर तय करती है।

मजदूरों की ही वजह से एक महीनें में गोरखपुर से हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई के लिए सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़कर दो गुना हो गई है। पांच, छह जुलाई तक जहां गोरखपुर से जाने वाले यात्रियों की संख्या महज 300 से 500 के बीच हुआ करती थी वह लगातार बढ़ते हुए अब एक हजार के करीब हो गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर जाने वालों की बढ़ी संख्या

यही नहीं लॉकडाउन के बीच 20 अप्रैल से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की उड़ान शुरू हुई। धीरे-धीरे दिल्ली की चार फ्लाइटें हो गईं। प्रयागराज, कोलकाता के लिए भी उड़ान शुरू हो गई। तब से लगातार करीब ढाई महीने तक दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद आदि शहरों से आने वाली फ्लाइटों में यात्रियों की संख्या गोरखपुर से जाने वालों की तुलना में अधिक रह रही थी। मगर जुलाई के पहले सप्ताह से यहां से जाने वाले यात्रियों की संख्या, आने वालों की तुलना में बढ़ गई है।

पिपराइच के जियाउल हैदराबाद की एक फर्नीचर कंपनी में पिछले सात-आठ साल से काम करते हैं। जियाउल कहते हैं कि कंपनी की तरफ से उन्हें लगातार काम पर वापस बुलाया जा रहा था। जब उन्होंने ट्रेन की दिक्कत बताई तो कंपनी की तरफ से एयर टिकट भेज दिया गया। चार दिन बाद उनकी फ्लाइट है।

पिपरौली के विनोद प्रजापति का कहना है कि उनके छोटे भाई राघवेंद्र, मुंबई के कल्याण में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में दर्जी का काम करते हैं। लॉकडाउन में घर लौट आए थे। कंपनी ने उन्हें अपने खर्च पर पिछले सप्ताह विमान से मुंबई बुलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें