फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः मियां साहब बने अयोध्या मस्जिद निर्माण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष 

Thu, 30 Jul 2020 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
मियां साहब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन की तैयारियों के बीच बुधवार को सुन्नी वक्फ बोर्ड ने अयोध्या के रौनाही में मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा कर दी है। इस ट्रस्ट में उपाध्यक्ष का पद शहर के इमामबाड़ा इस्टेट के गद्दीनशीं अदनान फर्रुख अली शाह उर्फ मियां साहब को दिया गया है। इससे लोगों में खुशी की लहर है। उपाध्यक्ष ने कहा कि रौनाही में बाबरी जैसी मस्जिद ही बनेगी।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद मियां साहब ने अमर उजाला संवाददाता से बात की और कहा कि ट्रस्ट में ऐसे लोगों को सदस्य बनाया गया है, जिन्होंने अयोध्या मसले को सुलझाने के लिए पहल की थी। इनका राजनीति से कोई वास्ता नहीं है। 

ट्रस्ट का उपाध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि अयोध्या की रौनाही में अब भव्य मस्जिद बनाई जाएगी। सरकार से जो पांच एकड़ जमीन मिली है, वह बहुत ही ज्यादा है। मस्जिद के साथ ही सर्व समाज के लिए रिसर्च सेंटर, लाइब्रेरी, कॉलेज और अस्पताल का भी निर्माण कराया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण ट्रस्ट की बैठक हो पाना संभव नहीं लग रहा है। जल्द ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन बैठक होगी। बैठक में सभी सदस्यों की अलग-अलग कार्यों से संबंधित जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही यह भी तय होगा कि ये ट्रस्ट किस तरह से काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें