गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व प्रताप सभागार फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक रविवार को क्षत्रिय भवन में संपन्न हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि किसी भी बोर्ड से 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को दो अगस्त को डॉ. रघुनाथ चंद नवज्योति पुरस्कार दिया जाएगा।
महासभा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि इसमें उच्च अंक प्राप्त करने वाले यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के 10वीं के चार-चार और 12वीं के तीन-तीन मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। मेधावी विद्यार्थी क्षत्रिय भवन पर जल्द से जल्द अपने अंकपत्र की छायाप्रति जमा कर दें। बैठक के दौरान बालकृष्ण सराफ के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर जिला महामंत्री राधेश्याम चंद एडवोकेट, रणंजय सिंह, डॉ. सदानंद चंद कौशिक, यूपीएन सिंह, इंद्रजीत चंदेल, शिवेंद्र विक्रम सिंह, योगेन्द्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, राम मोहन शाही, डॉ. रामवतार चंद व समर बहादुर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।