फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अभी दो दिन और सताएगी गर्मी, आठ से झमाझम बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अलनीनो के प्रभाव के कारण थमी मानसून की रफ्तार को गति मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। अभी दो दिन और गर्मी सताएगी। इस दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है। आठ जुलाई से झमाझम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के सहायक वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि अलनीनो के प्रभाव के कारण बारिश नहीं हो पा रही है। अब हिंद महासागर में अलनीनो के खिलाफ सिस्टम बन रहा है। यह प्रभावी हो गया तो अलनीनो का प्रभाव कम हो जाएगा और अच्छी बारिश होगी। उन्होंने अनुमान जताया कि छह और सात जुलाई को बादलों की आवाजाही रहेगी। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। आठ जुलाई से अच्छी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश को लेकर आठ से 10 जुलाई तक के लिए येलो और 11 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अच्छी बारिश के कारण तापमान में भी कुछ दिनों के लिए गिरावट आएगी।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर से बादल छाने शुरू हुए। कई जगह हल्की बारिश भी हुई। इस वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। तापमान अधिकतम 36.3 और न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 89 और न्यूनतम 61 प्रतिशत रहा। बारिश 0.7 एमएम दर्ज की गई।


फिलहाल जुलाई के औसत से अधिक है तापमान
जुलाई में औसत तापमान अधिकतम 32.9 और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्यियस रहता है। जुलाई में तापमान अधिकतम 36.8 डिग्री तक पहुंचता है। इसी तरह तापमान न्यूनतम 23.5 डिग्री तक रहता है। फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान जुलाई के औसत से बहुत अधिक है।

जून में 48 फीसदी कम हुई बारिश
जून में गोरखपुर जनपद में औसतन 202.5 एमएम बारिश होती है। इस बार 104.6 एमएम बारिश ही दर्ज की गई। इस तरह जून महीने में औसत से 48 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें