फरेंदा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) हाईस्कूल परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। इसमें फरेंदा के मेधावियों ने सफलता का परचम लहराते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। फरेंदा के नवजीवन मिशन स्कूल आनंदनगर की इसिता जायसवाल 96.4, रजत जायसवाल 95.8, प्रवीन राज 95.8, आर्यन 95.6, अर्पित 95.4, नबा उमैमा 95, श्रेयांश अग्रहरी 94.8, अर्चना चौरसिया 94.8, शेखर मिश्रा 94.9 व बृजेश ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
प्रधानाचार्य साजी लुईश ने छात्रों की सफलता पर खुशी जाहिर की। पीएसएम पब्लिक स्कूल आनंदनगर में शिवम अग्रहरि ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रियांश चौरसिया 96.2, अनंत मणि त्रिपाठी 94.8, चेष्टा सिंह 94.4, अभिषेक कुमार 93.2, तनुश्री 92.8 अंकुर यादव 91, कृष मद्धेशिया 91, अलंकृता त्रिपाठी 90 व अंश चौरसिया ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
छात्रों की सफलता पर प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य प्रियंकर मणि व आशीष श्रीवास्तव ने बधाई दी। एमपी पब्लिक स्कूल में अर्नव चौधरी ने 96.4 प्रतिशत, कुशल शुक्ला 95.8 प्रतिशत, अदित्य कुमार 94.6 प्रतिशत, अनुष्का सहानी 93.8 प्रतिशत, अनुप्रिया शुक्ला 93.2 प्रतिशत, अनुज कुमार सिंह ने 93 प्रतिशत, रिषिका मिश्रा 92.4 प्रतिशत, रोहन भारद्वाज 92.2 प्रतिशत, आयुष जायसवाल 91.4 प्रतिशत, अलका ने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल कर मान बढ़ाया। विद्यार्थियों की सफलता पर प्रबंधक संतोष पांडेय व प्रधानाचार्य रायचन एंटोनी व प्रवीन चंद, राकेश मणि ने खुशी जाहिर की।
चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल आनंदनगर के छात्र अमन तिवारी 91.8 प्रतिशत, मयंक साहनी 89.8 व ऋषिराज ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता पर प्रबंधक सुधेश मोहन श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य जगमोहन मिश्र, राजेश सहानी व हरिबहादुर ने बधाई दी है। वीपी एजुकेशनल एकेडमी धानी ढाला के छात्र अनुभव पांडेय ने 88.6 प्रतिशत व हरिओम गिरि ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मान बढ़ाया है। सफलता पर प्रबंधक मनोज पांडेय, उप प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह सहित शिक्षको ने बधाई दी है।