फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तेज हवाओं ने किया परेशान

Wed, 05 Apr 2023 12:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

बुधवार को दिन की शुरुआत चटख धूप से हुई। दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ता चला गया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। रात भी गर्म रही। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।

 
विज्ञापन
गोरखपुर में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में गर्मी अब अपनी रंगत दिखाने लगी है। मंगलवार को अधिकतम पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुवा हवाओं ने गर्मी का कुछ ज्यादा ही एहसास कराया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। इस सप्ताह में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


बुधवार को दिन की शुरुआत चटख धूप से हुई। दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ता चला गया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। रात भी गर्म रही। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।

दरअसल मंगलवार को वातावरण में आर्द्रता कम होकर 25 प्रतिशत तक रह गई। इस वजह से ज्यादा गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ती जाएगी। अगले चार-पांच दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें