गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में शनिवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. आदेश अग्रवाल ने ''''''''मानसिक स्वास्थ्य एवं वृद्धावस्था'''''''' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ती आयु के साथ अकेलापन, निर्भरता और सामाजिक अलगाव जैसी समस्याएं मानसिक स्वास्थ्य को गहराई से प्रभावित करती हैं।
उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली एवं एकल परिवार व्यवस्था के कारण बुजुर्गाें का सामाजिक समर्थन तंत्र कमजोर हो रहा है। ऐसे में परिवार की संवेदनशील भूमिका, संवाद और सहभागिता अत्यंत आवश्यक हो जाती है। बुजुर्गा के प्रति सहानुभूति, सम्मान और समझ विकसित करें।
अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की। विशिष्ट अतिथि प्रो. आराधना शुक्ला व प्रो. अनुभूति दुबे ने भी विचार रखे। इस अवसर पर पुरातन छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। स्वागत प्रो. धनंजय कुमार, संचालन डॉ. विस्मिता पालीवाल व आभार ज्ञापन डॉ. गरिमा सिंह ने किया।