फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दंपती पर गिरा बिजली का तार, पति की मौके पर हुई मौत

Wed, 02 Sep 2020 06:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
फसल देखने खेत में जा रहे दंपती पर हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर गिर गया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बांसी पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना बुधवार की सुबह बांसी कोतवाली के अक्सरा माफी गांव की है।
विज्ञापन


अक्सरा माफी गांव निवासी वली मोहम्मद (55) और उनकी पत्नी सहरूननिशा (50) बुधवार की सुबह अपने खेत में फसल देखने जा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजरा हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर गिर गया। इस घटना में वली मोहम्मद की मौके पर ही झुलस कर मौत हो गई। जबकि पत्नी सहरूननिशा गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना देख ग्रामीण भड़क गए और बिजली निगम के प्रति नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना था कि जर्जर तार को बदलने के लिए कई बार कहा गया। मगर बिजली निगम कोई ध्यान नहीं दिया। घटना की सूचना मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जगप्रवेश, प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। दंपती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी ले आए, जहां चिकित्सकों ने वली मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी सहरूननिशा  को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एसओ बांसी शैलेश सिंह ने बताया कि वली मोहम्मद की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वही, घटना की सूचना मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव ने मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा की इस घटना के लिए पूरी तरह से बिजली निगम के अभियंता जिम्मेदार हैं। उन्होंने बिजली निगम के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें