फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले शख्स का इस हाल में मिला शव, घर वालों को सता रहा ये डर

Thu, 18 Jun 2020 08:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • गड्ढे में शव मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
  • पुलिस को शराब के नशे में गड्ढे में गिरने की आशंका
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले जंगल अगही टोला सेनुरी निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी उमाकांत निषाद (65) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भगवानपुर-सहजुआ मार्ग पर पानी से भरे गड्ढे में गुरुवार को उनका शव मिला। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


वहीं पुलिस को आशंका है कि शराब के नशे में गड्ढे में गिरने की वजह से मौत हुई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गुरुवार को बेटी का तिलक कार्यक्रम टाल दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी उमाकांत निषाद मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अपने चौथे नंबर की बेटी शकुंतला की शादी का कार्ड बांटने रिश्तेदारों के यहां निकले थे। देर रात तक घर नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

25 जून को थी शादी

गुरुवार की सुबह सहजुआ गांव के पास ग्रामीणों ने पुलिया के किनारे पानी भरे गड्ढे में शव देखा। इसकी सूचना पीपीगंज पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच पहुंचे उमाकांत के घरवालों ने उनकी शिनाख्त की।

परिजनों के मुताबिक, उमाकांत की सात बेटियां और एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। चौथे नंबर की बेटी शकुंतला की शादी 25 जून को तय थी। गोरखपुर शहर से बरात आनी थी। तिलक का कार्यक्रम 18 जून को तय था।

पत्नी मीरा देवी, पुत्र रितेश समेत अन्य परिजनों का कहना है कि उमाकांत के सिर पर गंभीर चोट के निशान दिखे हैं। उनकी हत्या कर बाद में गड्ढे में फेंक दिया गया है। मौके पर पहुंचे सीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें