संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को छात्रावास आवंटन में आरक्षण के मानकों का पालन किए जाने की मांग को लेकर कुलपति प्रो. पूनम टंडन को ज्ञापन सौंपा।
नेतृत्व कर रहे छात्र नेता गौरव वर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष छात्रावास आवंटन में आरक्षण की अनदेखी कर मनचाहों को छात्रावास का आवंटन कर दिया गया था। इससे ओबीसी और एससी संवर्ग के बहुत से छात्र छात्रावास से वंचित रह गए थे। इस बार आंवटन में आरक्षण के नियमों का पूर्ण रूप से ख्याल रखा जाए। इस दौरान अंकित वर्मा, बलराम यादव, राहुल यादव, आनंद यादव, सुंदरम राय, प्रतीक तिवारी, सुशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।