फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से लखनऊ तक सीधी बस सेवा की मांग

Fri, 17 Jul 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के जरिये लखनऊ तक सीधी बस सेवा शुरू कराने की मांग उठी है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी, भौवापार मंडल के मंत्री शिवेश मिश्र ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन मिश्र को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि खजनी, बड़हलगंज, बेलघाट, सिकरीगंज, टांडा, अतरौलिया सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को लखनऊ जाने के लिए कई बार वाहन बदलना पड़ता है। यदि एक्सप्रेसवे से सीधे बस सेवा शुरू हो जाए तो विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों, मरीजों और अन्य यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिलेगी।
शिवेश मिश्र ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद राजधानी तक आवागमन आसान हुआ है। ऐसे में इस मार्ग पर नियमित बस सेवा शुरू होने से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन मिश्र ने इस मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें