फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज के लिए चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेन, यहां पढ़ें खास जानकारी

Sun, 10 Jan 2021 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन माघ मेला के लिए ट्रेनों का संचालन कराएगा। गोरखपुर सहित विभिन्न स्टेशनों से प्रयागराज के लिए मेला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर के अलावा भटनी, मंडुआडीह, मनकापुर और बस्ती से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में भी आरक्षित कोच ही लगाए जाएंगे। कंफर्म टिकटों पर ही यात्रा की अनुमति होगी।  
विज्ञापन

 
गोरखपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली ट्रेन

05157 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग स्पेशल 10 फरवरी को अपराह्न 03:30 बजे रवाना होगी। यह रात 12:45 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।
05158 प्रयागराज रामबाग-गोरखपुर स्पेशल 11 फरवरी को सुबह 05:20 बजे रवाना होगी।  यह अपराह्न 02:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
 
गोरखपुर से नौतनवा और बढ़नी के बीच चलेगी मेला स्पेशल
रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से नौतनवां और गोरखपुर से बढ़नी के बीच मेला स्पेशल एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेनों में साधारण श्रेणी के आठ-आठ कोच लगाए जाएंगे, जो आरक्षित होंगे। कंफर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर से नौतनवां के बीच चलने वाली ट्रेनें

05081 गोरखपुर-नौतनवां मेला स्पेशल 13, 14 एवं 15 जनवरी को सुबह सात बजे रवाना होगी। यह 09:15 बजे नौतनवां पहुंचेगी।
05082 नौतनवां- गोरखपुर मेला स्पेशल 13, 14 एवं 15 जनवरी को रात नौ बजे रवाना होगी। यह 10:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
 
गोरखपुर से बढ़नी के बीच चलने वाली ट्रेन
05083 गोरखपुर- बढ़नी मेला स्पेशल 13, 14 एवं 15 जनवरी को गोरखपुर से पूर्वाह्न 11 बजे रवाना होगी। यह अपराह्न 14:20 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
05084 बढ़नी- गोरखपुर मेला स्पेशल 13, 14 एवं 15 जनवरी को शाम पांच बजे रवाना होगी। यह रात 08:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
 
पीआरपीए का कैंप कल लगेगा
पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन (पीआरपीए) का कैंप दस जनवरी को सरस्वती शिशु मंदिर रेल विहार, फेज वन राप्तीनगर के सामने लगाया जाएगा। कैंप का शुभारंभ पूर्व जनसंपर्क अधिकारी ब्रह्मानंद सिंह करेंगे। कैंप में सदस्यता प्रदान की जाएगी। साथ ही पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा होगी। यह जानकारी कार्यकारी अध्यक्ष अमिय रमण ने दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें