गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की पांचवीं बैठक के बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में हुई। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने महानगर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के संबंध में मुख्य कार्यपालक अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के पूरे प्रबंध किए जाएं और महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि सभी बस व ड्राइवरों की फिटनेस और टिकटों की जांच इत्यादि को संभागीय परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर चेकिंग करना सुनिश्चित करें। चालक व परिचालकों के वेतन का भुगतान समय पर किया जाए।
बैठक में निदेशक मंडल द्वारा महानगर बस संचालन के विषय में विस्तृत जानकारी और साथ ही यात्रियों को स्मार्ट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने के बारे में बताया गया कि वन यूपी वन कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसपर कमिश्नर ने जल्द सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर वीसी जीडीए आनंद वर्धन, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक यातायात श्याम देव, आरएम लव कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।