फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बकरीद पर लोग घरों में ही नमाज अदा करें’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बकरीद पर लोग घरों में ही नमाज अदा करें’
विज्ञापन

धनघटा। महुली थाना परिसर में बृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक एसओ प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें बकरीद को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। एसओ ने बकरीद के अवसर पर नमाज घर में अदा करने की अपील भी की।
विज्ञापन

एसओ प्रदीप सिंह ने बकरीद में खलल डालने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। किसी को कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। किसी प्रकार के विवाद होने की आशंका की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। बकरीद की नमाज घरों पर ही अदा होगी। लोग सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। मास्क लगाकर ही बाहर निकले। एसआई राम प्रवेश यादव ने कहा कि पर्व में पुलिस कर्मी लोगों की सुरक्षा के लिए मुश्तैद रहेंगे। बैठक में एसएसआई खुश मोहम्मद, एसआई रामअछैबर पांडेय, एसआई उदय मिश्र, हेड कांस्टेबल मो आरिफ, मिथिलेश मिश्र, रविंद्र शुक्ल, प्रधान अलीमुल कदर उर्फ ढिलढिल, फिरोज अहमद उर्फ चुन्नू, राजमन यादव, रंजीत गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें