फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत से भागे प्रधान गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिरासत से भागे प्रधान गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन

बेलहर। मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के आरोपी मोतीपुर के ग्रामप्रधान को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रधान कुछ दिन पूर्व पुलिस की हिरासत से लघु शंका करने के बहाने भाग गया था।
विज्ञापन

एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मोतीपुर के प्रधान राशिद अली के खिलाफ मारपीट एवं एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज था। बनखोरिया निवासी पंचम पुत्र लखई की तहरीर पर कार्रवाई की गई थी। पीड़ित का आरोप है कि प्रधान से शौचालय की मांग कर रहा था। जिसके लिए प्रधान ने गड्ढा भी खुदवा दिया, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। जब प्रधान से कार्य शुरू कराने के लिए कहा तो मारपीट पर आमादा हो गए तथा जातिसूचक शब्दों से उसे अपमानित किया। इसी मामले में पूर्व में आरोपी प्रधान को थाने लाकर पूछताछ की जा रही थी। प्रधान लघुशंका के बहाने थाने से भाग गया था, तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। सूचना के आधार पर आरोपी को प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें