फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा और डॉ. सतीश बहाल, ऑक्सीजन कांड में हुए थे निलंबित

Fri, 06 Mar 2020 02:26 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुए ऑक्सीजन कांड में किए गए थे निलंबित
  • दोनों को बीआरडी कॉलेज प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कराया ज्वाइन
विज्ञापन
बीआरडी अस्पताल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कांड के आरोपित पूर्व प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा और एनेस्थीसिया के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार को शासन ने बहाल कर दिया है। उन्हें इस मामले में निलंबित करने के साथ ही जेल भेजा गया था। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कार्यभार ग्रहण करा दिया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि ज्वाइनिंग करा ली गई है। हालांकि उनके खिलाफ जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2017 के अगस्त में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने का मामला सामने आया था। हालांकि प्रशासनिक जांच में ऑक्सीजन सप्लाई बंद या खत्म होना नहीं पाया गया था। इस बीच अलग-अलग तिथियों में कई बच्चों की मौत हो गई थी। मामले में पूर्व प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा, उनकी पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला, डॉ. कफील खान, एनेस्थीसिया के पूर्व हेड डॉ. सतीश कुमार, लेखा विभाग के सुधीर पांडेय और संजय त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया था। मामले में सभी की गिरफ्तारी भी हुई थी। ये सभी आरोपित लंबे समय तक जेल में भी रहे। शासन स्तर पर जांच भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें