फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी हस्ताक्षर से 20 माह तक निकाली एमडीएम की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)। खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव में एमडीएम के संयुक्त खाते से ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर धनराशि निकालने का आरोप लगा है। ग्रामप्रधान तारा देवी ने रामगढ़ताल स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक को प्रार्थना पत्र देकर खाते के लेनदेन पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं, प्रधान पति ने खोराबार थाने में प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रधान का आरोप है कि प्रधानाध्यापक पिछले 20 महीने से उनके फर्जी हस्ताक्षर कर एमडीएम की धनराशि निकाल रहे हैं। जानकारी होने पर उन्होंने जांच पूरी होने तक खाते का लेनदेन बंद करने की मांग की। प्रधान पति रामाश्रय ने बताया कि छोटे भाई की बीमारी और इलाज में व्यस्त रहने के कारण वह करीब दो साल तक मामले पर ध्यान नहीं दे सके।
आरोप है कि प्रधानाध्यापक से पूछताछ करने पर उनके साथ अभद्रता की गई। वहीं, प्रधानाध्यापक राम अशीष शर्मा ने आरोपों को निराधार बताया। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें