फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेजबान 26वीं वाहिनी पीएसी और 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ फाइनल में

विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते डीआईजी एस. चन्न्प्पा व पीएसी की सेनानायक निहारिका शर्मा।
विज्ञापन
गोरखपुर। 26वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित 27वीं अंतरवाहिनी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चिनप्पा ने शुभारंभ किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपने-अपने मैच जीतकर मेजबान 26वीं वाहिनी पीएसी और 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

शुभारंभ के बाद खेले गए बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप के मुकाबलों में मेजबान 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर को 2-0 से हराकर विजयी शुरुआत की। दूसरे मुकाबले में 2वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर ने 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा को 2-1 से पराजित किया। तीसरे मैच में 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर ने एसडीआरएफ को 2-0 से हराया। चौथे मुकाबले में 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को कड़े मुकाबले में 2-1 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में मेजबान 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर ने 2वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर को 2-0 से मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में सेनानायक निहारिका शर्मा (आईपीएस), उप सेनानायक अशोक कुमार वर्मा, सहायक सेनानायक संजय नाथ तिवारी, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें