फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में सूरज ने उगली आग, दिन भर परेशान हो रहे लोग

Mon, 17 Apr 2023 11:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

भारतीय मौसम विभाग की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार 20 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। अगले दो तीन दिनों तक गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं रविवार को सूरज की तपिश आग उगलने का एहसास करा रहा था।
विज्ञापन
तेज धूप से खुद का बचाव करती युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। सोमवार को पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात भी गर्म रही।
विज्ञापन


हालांकि भारतीय मौसम विभाग की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार 20 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। अगले दो तीन दिनों तक गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं रविवार को सूरज की तपिश आग उगलने का एहसास करा रहा था। सुबह आठ बजे से ही सूरज की तपिश महसूस होनी शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ता चला गया। दोपहर में तो गर्मी ऐसी महसूस हो रही थी, मानो सूरज आग उगल रहा हो। पैदल चलने वाले ही नहीं दुपहिया वाहनों से चलने वाले लोग भी काफी परेशान रहे। शाम तक ऐसी ही गर्मी बनी रही।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बिना मास्क के सरकारी और निजी संस्थानों में नहीं मिलेगी प्रवेश, गाइडलाइन जारी

18 अप्रैल तक सूरज के तेवर और तल्ख होंगे। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के आंकड़े आने वाले कुछ दिनों में राहत का इशारा कर रहे हैं। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार 20 अप्रैल से गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
विज्ञापन


20 से 22 अप्रैल तक गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं इस बारिश की वजह से तापमान में भी थोड़ी गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें