फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : अचीवर्स 11 ने सात विकेट से दर्ज की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट एंड्रयू कॉलेज ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग- ए डिवीजन के मुकाबले में अचीवर्स 11 ने एनएस क्रिकेट एकेडमी सरताज को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएस क्रिकेट एकेडमी सरताज की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के शुरुआती बल्लेबाज रचित दुबे, करन जायसवाल बिना रन बनाए आउट हो गए। आलोक साहनी सस्ते में पवेलियन लौट गए। कप्तान अंश भी केवल दो रन ही बना सके। मध्यक्रम में आयुष कुमार ने 29 गेंदों पर 14 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी ज्यादा सहयोग नहीं मिला। टीम के लिए आनंद यादव ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। उन्होंने 31 गेंदों में सात चौके लगाकर संघर्षपूर्ण पारी खेली। मणिकांत दुबे ने 4 रन का योगदान दिया, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। ऐसे में टीम 16.5 ओवर में 93 रन ही बना सकी। अचीवर्स 11 की ओर से सुंदरम द्विवेदी ने घातक गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट झटके।
94 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अचीवर्स 11 की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। हालांकि शुरुआती झटका पारिवेश त्रिपाठी (6 रन) के रूप में लगा, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों ने तेज गति से रन बनाए। आदित्य ने आठ गेंदों पर 13 रन की तेज पारी खेली। सबसे विस्फोटक बल्लेबाजी आयुष पांडेय ने की। उन्होंने मात्र 12 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी स्ट्राइक रेट 275 रही, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। सुंदरम द्विवेदी ने भी 12 गेंदों पर नाबाद 12 रन का योगदान दिया। टीम ने केवल 6.2 ओवर में 94 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। एनएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से मणिकांत दुबे ने 2 विकेट लिए, जबकि कप्तान अंश को एक सफलता मिली, लेकिन वे रन गति पर अंकुश नहीं लगा सके। अचीवर्स 11 के सुंदरम द्विवेदी को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें