फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का तांडव: आंखों के सामने सबकुछ जलकर हुआ राख, कई घंटों बाद आग पर हुआ काबू

Fri, 09 Apr 2021 03:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

  • एक रिहायशी झोपड़ी समेत सात लोगों की घारी जलकर नष्ट हो गई
  • सूचना के 11 घंटे बाद पीड़ितों की आपबीती जानने पहुंची राजस्व विभाग की टीम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में बृहस्पतिवार की देर रात ढेबरुआ थाना क्षेत्र घरूवार रेलवे क्रासिंग के उत्तर गांव में अचानक आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग विकराल रूप में आ गई और आसपास के सभी फूस की झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी होने पर घर में मौजूद लोग किसी तरह अपनी और मवेशियों की जान बचा कर सुरक्षित बचें। इसके बाद ग्रामीण आग को काबू में करने के लिए जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही बढ़नी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई विक्रम अजीत राय मय टीम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ तालाब के पानी की मदद से आग को काबू में करने के लिए जुट गए।

करीब दो घंटे से अधिक मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। इसके कुछ देर बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंची। इस दौरान आग पूरी तरह बुझ चुकी थी। घटना में एक रिहायशी फूस की झोपड़ी समेत सात लोगों की घारी जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित सूरसती पत्नी रामजियावन ने बताया कि मेरे फूस के घर में रखा सात हजार नगदी, बेटी के शादी का जेवर, छह क्विंटल गेहूं, 50 किलोग्राम मसूर दाल कपड़ा समेत सबकुछ उनके आंखों के सामने जलकर राख हो गया। वहीं दीपचंद, वासुदेव, मंगल पुत्र बद्री, त्रिवेणी, सत्यनारायण पुत्र महादेव, रामवेलास पुत्र काशी, धर्मराज पुत्र रामदीन का घारी समेत उसमें रखें चारपाई आदि जलकर नष्ट हो गए।
 

Trending Videos
विज्ञापन

पहुंचे बढ़नी चौकी इंचार्ज विक्रम अजीत

घरूवार रेलवे क्रासिंग के उत्तर गांव में बृहस्पतिवार की रात लगी भीषण आग की सूचना पाते ही बढ़नी चौकी इंचार्ज एसआई विक्रम अजीत राय मय टीम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ आग को काबू करने में जुट गए। पुलिस के इस कार्य की क्षेत्र में लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

11 घंटे बाद पीड़ितों की सुधि लेने पहुंची राजस्व विभाग की टीम
घरूवार रेलवे क्रासिंग के उत्तर गांव में बृहस्पतिवार की रात को लगी भीषण आग में सब कुछ गवां चुके पीड़ितों की मदद के लिए राजस्व विभाग की टीम शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे के बाद पहुंची। एसडीएम शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि आगजनी की घटना में नुकसान की जांच की लिए राजस्व टीम में अंकित अग्रवाल को भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें