फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 54 चादरे जलकर हुई खाक

Wed, 28 Jul 2021 08:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सुबह आठ बजे कर्मचारी कपड़ों की धुलाई कर रहे थे। उसी समय स्टेरलाइज मशीन में जाने वाली बिजली के तार में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी रखे हुए चादर की गठरी पर गिरी। इससे चादर में आग पकड़ ली।
विज्ञापन
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लाउंड्री में बुधवार को आग लग गई। जहां आग लगी थी वहां पर बेड शीट, एप्रन और गाउन रखे थे। धुआं देखकर कर्मचारियों को घटना का पता चला। कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में इंसेफेलाइटिस वार्ड की 54 चादरें जल गईं।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय में बेड सीट व ऑपरेशन में प्रयोग होने वाले डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के पहनने वाले गाउन की धुलाई सेंट्रल लाउंड्री में होती है। कपड़ों को स्टेरलाइज करने वाली मशीन भी लगी है। काफी दिनों से इसको प्रयोग में नहीं लाया गया है।

बुधवार की सुबह आठ बजे कर्मचारी कपड़ों की धुलाई कर रहे थे। उसी समय स्टेरलाइज मशीन में जाने वाली बिजली के तार में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी रखे हुए चादर की गठरी पर गिरी। इससे चादर में आग पकड़ ली। वहां मौजूद कर्मचारियों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


घटना के समय लगभग दो हजार बेड शीट रखी हुई थी। इसके साथ करोड़ों की मशीनें भी लगी हुई है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन लगभग 900 बेड सीट धुलकर भेजे जाते हैं। आग लगने की इस घटना में इंसेफेलाइटिस वार्ड की 54 चादरें जली हैं। जहां यह घटना हुई वहां नजदीक में कोई फायर सिलेंडर नहीं था।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें