फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: देश में न हो मास्क और वेंटिलेटर की कमी, सरकार ने इसके निर्यात पर लगाई रोक

Fri, 20 Mar 2020 03:39 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भारत सरकार ने कोरोना वायरस की बढ़ती मरीजो की संख्या को लेकर भारत से निर्यात होने वाली मास्क और वेंटिलेटर के निर्यात पर शुक्रवार से रोक लगा दिया है। अब यह सामान भारत से नेपाल निर्यात नहीं किए जाएंगे। जिसको लेकर सोनौली सीमा पर अधिक मात्रा में भारत से नेपाल जा रहे मास्क को रोक दिया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को भारत सरकार डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड ने नए नोटिफिकेशन जारी कर भारत से निर्यात होने वाले सर्जिकल मास्क, डिस्पोजेबल मास्क, प्लाई मास्क सभी प्रकार के वेंटिलेटर मास्क बनाने वाले कपड़े के रॉ मटेरियल कॉवेराल्स पर रोक लगा दिया है।

शुक्रवार की सुबह भारत से नेपाल जा रहे इन सामानों को कस्टम अधिकारियों ने रोक दिया। जिसे व्यापारियों ने वापस ले जाकर गोदामों में रख दिया है। बताया जा रहा है कि देश में कोरोना को लेकर सरकार सख्त है। देश में इन सामानों की किसी भी प्रकार से कमी ना हो इसके लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्टम अधीक्षक एके द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर सभी प्रकार के मास्क और वेंटिलेटर पर प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें