उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुक्रवार को कई मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ी गई। इस वक्त पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का गंभीर संकट फैला हुआ है ऐसे में शहर में इस वायरस से बचने के लिए एहतियात के तौर पर जुमे की नमाज मस्जिद की जगह लोगों से अपने-अपने घरों में अदा करने की अपील की जा रही है।
इसके बावजूद भी शहर में जुमे की नमाज सैकड़ों लोगों ने एक साथ पढ़ा। बीते गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन किया था। इसमें उन्होंने देशवासियों से कहा कि एक हफ्ते तक लोग भीड़भाड़ वाले स्थान से बचकर रहें और 22 मार्च को पूरे देश में खुद से कफ्यू लगाने की अपील की है।
वहीं जुमे की नमाज के लिए नार्मल, घंटाघर और कलेक्ट्रेट में दोपहर से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इसके अलावा बृहस्पतिवार को गोरखपुर के जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की और भीड़ वाले स्थान से बचने की अपील की थी।