कोरोना महामारी के दौर में युवाओं की टोली ने 2500 भाप की मशीन का वितरण किया है। इनमें पाली और सहजनवां ब्लॉक के 1800 परिवार शामिल हैं। तकरीबन 5000 मशीनों को वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष और शहीद रविंद्र सिंह परिवार के आदित्य प्रताप सिंह, भारतीय कुश्ती संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। कोरोना की पहली लहर में लगे कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी आदित्य की टीम ने अभियान चलाकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में राशन वितरण में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था।
पहले कोरोना कर्फ्यू में 3500 परिवार, दूसरे में 7000, तीसरे में 4500 और चौथे में 1500 परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई थी। उनकी टीम के द्वारा सहजनवां के वार्ड नंबर 10, जोगियाकोल, बर्निबारी, मटकापार, महुआपार, सीहापार, महुवा तेतरिया, जोहिया, उज्जीखोर, दोहमर माफी, रघुनाथपुर, बेदौली, कटसहरा, सुगौना, गौरीडीह, कुछडेहरी, मझौरा, परमेश्वरपुर, हरपुर, बैजलपुर, अनंतपुर, रामनगर, देवरिया, हरदी, सिहवरा, अमोली, खीरीदाढ़, गाहासाड़, बसिया, भगौरा, भटपुरवा, बुवा शहीद, भटवल, घुरियापार, मैला, बलुवा, बोनदारा, बड़गो, भीटहा, बनौली, बरईपार मिनवा, नरौली, माधोपुर, कटरिया और टिकरिया आदि जगहों भाप देने वाली मशीन बांट चुकी है। इस कार्य में आदित्य के साथ श्याम मोहन उपाध्याय, सुरजीत सिंह, वीरू सिंह, अभिषेक, राजेश, सावन और पवन के नाम शामिल हैं।
भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। भाप लेने से इस बीमारी को पराजित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद से ही इसके वितरण की योजना बनाई। मशीन जल्दी नहीं मिल पा रही थी, मगर सार्थक कोशिश का परिणाम सामने आया। आज इतने परिवारों की सेवा कर मन को तसल्ली मिली है।