फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: वीडियो कॉल कर विवाहिता ने खाया जहर, दरोगा ने बचाई जान

Tue, 20 Jul 2021 06:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

मायके वालों ने एसओ के सीयूजी पर वीडियो भेजकर जान बचाने की लगाई गुहार, दरोगा ने दीवार फांद कर खुलवाया कमरा और महिला को पहुंचाया अस्पताल।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुरालियों से नाराज विवाहित ने मायके वालों के मोबाइल पर वीडियो कॉल कर जहर खा लिया और वीडियो बनाकर व्हाट्सएप कर दिया। मायके वालों ने महिला को बचाने के लिए वीडियो को एसओ बरहज के सीयूजी नंबर पर भेज दिया। वीडियो मिलते ही पुलिस विवाहिता के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे पर ताला बंद मिला। एक दरोगा दीवार फांद कर अंदर पहुंचे तो परिजनों ने बताया कि महिला ने कमरा बंद कर लिया है। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे उसकी जान बच गई।

विज्ञापन


बरहज कस्बे के तिवारीपुर वार्ड निवासी शालिनी विश्वकर्मा की शादी तीन साल पहले चंद्रकांत विश्वकर्मा से हुई है। मंगलवार की सुबह उसने वीडियो कॉल कर मायके वालों को बताया कि वह जहर खाकर जान देने जा रही है। महिला ने जहर खाते हुए मायके वालों को दिखाया और वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद वीडियो को मायके वालों को व्हाट्सएप कर दिया। बनारस निवासी एक महिला ने बरहज के थानेदार के सीयूजी नंबर पर वीडियो को भेज दिया और घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। इस घटना के पुलिस तिवारीपुर वार्ड की ओर दौड़ पड़ी। आसपास के लोगों से पूछते हुए शालिनी विश्वकर्मा पत्नी चंद्रकात के घर पहुंच गई।
विज्ञापन


घर का मेन गेट बंद था, आवाज लगाने पर कोई नहीं आया तो दरोगा सुमित राय ने बाउंड्री फांदकर घर में प्रवेश किया। छत पर मिले वृद्ध महिला व पुरुष से दरोगा ने महिला के बारे में जानकारी ली। पता चला कि वह अपने कमरे में है। उन्होंने कमरे को खोलकर अंदर से महिला को निकाला और लोगों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिससे उसकी जान बच गई। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत जहरीला पदार्थ खा लेने से बिगड़ी है। अब हालत में सुधार हो रहा है। एसओ ने बताया कि महिला के जहर खाने की सूचना मिलने पर पुलिस उसके घर गई थी। वह ससुराल के लोगों से नाराज होकर यह कदम उठाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें