पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनगवा गांव में बुधवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए कार और नकद का आरोप लगाया। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी। पथरा थाना क्षेत्र के मनिकौरा तिवारी निवासी पतित पावन मणि त्रिपाठी ने 22 वर्षीय पुत्री रीतु की शादी 24 अप्रैल 2024 को पथरा थाना क्षेत्र के बनगवा प्रथम निवासी कृष्ण कांत त्रिपाठी उर्फ गोलू पुत्र कृपा शंकर से हुई थी।
मृतका के पिता ने पथरा थाने पर दिए तहरीर में बताया कि कुछ दिन बाद ससुराल वाले उनकी बेटी को कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे और पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। ससुराल वालों ने कई बार उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी थी।
पिता का आरोप है कि बुधवार शाम चार बजे दहेज में कार की मांग करने लगे, जब रीतु ने असमर्थता जताई तो उसके पति कृष्ण कांत उर्फ गोलू, जेठ राजन, जेठानी सपना ने मारा पीटा और जबरदस्ती जहर पिला दिया। जब उसकी तबीयत बिगड़े लगी तो पति गोलू डर गया और उसका उपचार कराने जिला अस्पताल ले जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके वाले भी जिला अस्पताल पहुंचे गए, जहां जांच करने के बाद डाॅक्टर ने रीतु के मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता के तहरीर पर पति समेत तीन के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।