फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सहजनवां में विवाहिता की जलकर मौत, हत्या का केस दर्ज

Sat, 06 Jan 2024 10:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक महिला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले मे सहजनवां क्षेत्र के पनिका में बृहस्पतिवार रात नीरज (32) की रहस्यमय हाल में जलने से मौत हो गई। अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद ससुराल वालों ने आनन-फानन में बिना पुलिस या रिश्तेदारों को सूचना दिए ही दाह संस्कार कर दिए। शुक्रवार सुबह मौत की खबर पाकर आए मायके वालों ने हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने पति, सास, दोनों जेठ, जेठानी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पति और दोनों जेठ को पुलिस हिरासत में लेकर जांच कर रही है। हालांकि, पति ने आत्महत्या करने की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बुदहट निवासी नारद मुनि शुक्ल ने अपनी पुत्री नीरज की शादी सहजनवां थाना क्षेत्र पनिका निवासी संजय पांडेय से 13 वर्ष पूर्व की थी। दोनों का 10 वर्ष का बेटा भी है।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के दो वर्ष बाद से ससुराल के लोग विवाहिता को मारपीट कर मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित कर रहते थे। कई बार समझौता भी कराया गया था, लेकिन ससुराल के लोग अपनी हरकत से बाज नहीं आए।

 

विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार रात ससुराल के लोगों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला और साक्ष्य छुपाने के लिए शव का दाहसंस्कार कर दिया। ससुराल के लोगों ने विवाहिता के मायके वालों को जानकारी नहीं दी। शुक्रवार को मायके के लोगों को किसी माध्यम से जानकारी हुई।

सीओ कैंपियरगंज विजय आनंद शाही, थानेदार इत्यानंद पांडेय ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की। मृतिका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति संजय पांडेय, सास सुभावती, जेठ राजू पांडेय, अंगद पांडेय, जेठानी अंजनी, कालिंदी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छुपाने का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें