फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सामूहिक विवाह में हुई शादी, अब दहेज उत्पीड़न का केस

Wed, 07 Jun 2023 01:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

आरोप है कि ससुराल पक्ष को साढ़े तीन लाख रुपये व बाइक दहेज के रूप में दी गई। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। दो जून 2023 को ससुराल वालों ने उसकी 4 साल की बेटी व 14 माह के बेटे को छीनकर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार साल पहले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी हुई। बाद में ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने पति, ससुर और देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी तहरीर में प्रिया शुक्ला ने बताया है कि उसका मायका कुशीनगर जिले के कप्तानगंज में है। उसकी शादी कप्तानगंज में 22 फरवरी 2019 को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में खोराबार क्षेत्र के रुद्रापुर निवासी विष्णु शरण शुक्ल से हुई थी। शादी के बाद प्रिया के पिता इंद्रजीत मिश्रा ने घर पर भोज कराया।

इसे भी पढ़ें: फेरों से पहले दूल्हे की इस हरकत से हैरान हुए लोग, दुल्हन बोली- चाहे कुछ हो जाए...अब नहीं करनी इससे शादी
विज्ञापन


आरोप है कि ससुराल पक्ष को साढ़े तीन लाख रुपये व बाइक दहेज के रूप में दी गई। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। दो जून 2023 को ससुराल वालों ने उसकी 4 साल की बेटी व 14 माह के बेटे को छीनकर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर विष्णु शरण, राम नारायण, सचिदानन्द, राघवेंद्र व जुगनू पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। खोराबार में तैनात सीओ ट्रेनी अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें