इसी जोड़े ने रामगढ़ताल क्रूज पर शादी की
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित लेक क्वीन यानी क्रूज पर एक अनोखी शादी हुई है। अभी तक हेलीकॉप्टर से फिर मैरिज हॉल या घर के दरवाजे पर शादी होते देखा और सुना होगा, लेकिन पहली बार क्रूज रामगढ़ताल की लहरों के बीच क्रूज पर शादी के आयोजन को संपन्न किया गया।
इस देश की पहली शादी बताई जा रही है, जो मिडिल क्लास वर्ग में ऐसे क्रूज पर आयोजित की गई। बलिया के रहने वाले एक जोड़े ने अपनी शादी इस लेक व्यू क्रूज पर की।