वार्ड 15 हनुमंतनगर से इंजीनियर रमन सिंह दो साल पहले से ही अपने वार्ड में सपा की नीतियों का बखान कर रहे थे। सपा में सदस्यता लेने के बाद उम्मीद थी कि टिकट जरूर मिलेगा, लेकिन अंत में समय में पार्टी ने किसी और को मैदान में उतार दिया। इसके बाद इंजीनियर रमन सिंह ने बगावत करते हुए आप की सदस्यता लेकर इसी वार्ड से चुनावी मैदान में हैं।
इसी तरह वार्ड नंबर 61 साहबगंज वार्ड में कई साल से रमन अस्थाना भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार कर रहे थे। सामान्य सीट होने के बाद उम्मीद थी कि भाजपा टिकट देगी। लेकिन सामान्य सीट पर भाजपा ने पिछड़े पर विश्वास जताया। नाराज रमन आम आदमी पार्टी ज्वाइन करते हुए चुनावी मैदान में हैं।
भाजपा छोड़ आप में आए निर्मल
वार्ड 19 में आप प्रत्याशी सविता राव के पति निर्मल सिंह श्रीनेत पिछले दिनों दिनों भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में हर कार्यक्रम में शिरकत करते थे। निर्मल ने महिला सीट होने पर पत्नी को भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया था। मामले में भाजपा में काफी हो-हल्ला भी हुआ। लेकिन, जब लिस्ट जारी हुई तो नाम किसी दूसरे का था। इससे नाराज होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपनी पत्नी को इसी वार्ड से मैदान में उतार दिया है। इसी तरह बसपा और कांग्रेस से भी एक-एक प्रत्याशी आप की सदस्यता ज्वाइन कर अलग-अलग वार्ड से मैदान में हैं।