समपार फाटकों को पार करने में बरतें सावधानी
अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस के मौके पर बुधवार को प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी चंदन कुमार की देखरेख में कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक कर समपार फाटकों पर सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया गया।
बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए गए
रेलवे प्रशासन ने 05017/05018 बापूधाम मोतिहारी-अयोध्या कैंट-बापूधाम मोतिहारी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी को दो अतरिक्त फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया गया है। सीपीआरओ पकंज कुमार सिंह ने बताया कि बापूधाम मोतिहारी-अयोध्या कैंट विशेष गाड़ी 11 एवं 18 जून को तथा अयोध्या कैंट-बापूधाम मोतिहारी विशेष गाड़ी 12 एवं 19 जून को चलाई जाएंगी।