बिहार में बाढ़ के कारण 16 अगस्त को ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल पर हायाघाट-थलवारा रेलवे स्टेशनों के बीच रेल संचलन बाधित होने के कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
मार्ग परिवर्तन
- 16 अगस्त 2020 को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 02565 दरभंगा-नई दिल्ली विषेश गाड़ी परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- 15 अगस्त 2020 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 02566 नई दिल्ली-दरभंगा विषेश गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई गई।
- 14 अगस्त 2020 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली 09165 अहमदाबाद-दरभंगा विषेश गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी।
- 17 अगस्त 2020 को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 09166 दरभंगा-अहमदाबाद विषेश गाड़ी परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।