फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मार्च तक चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Fri, 25 Dec 2020 04:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से चल रहीं सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें अब मार्च तक चलाई जाएंगी। रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों को चलाने की अवधि को बढ़ा दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों के चलने का दिन, ठहराव, समय एवं कोच संरचना पूर्ववत रहेगा।  
विज्ञापन


यह रहेगी स्थिति
02587 गोरखपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 22 मार्च, 2021 तक किया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को यहां से रवाना होगी।   

02588 जम्मूतवी-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 27 मार्च, 2021 तक किया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को यहां से जाएगी।
 
05097 भागलपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 25 मार्च, 2021 तक  कर दिया गया है।

05098 जम्मूतवी-भागलपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 23 मार्च, 2021 तक  कर दिया गया है।

02530 लखनऊ जं.-पाटिलीपुत्र विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 तक किया जाएगा। यह प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को किया जाएगा। इसका ठहराव 01 जनवरी, 2021 से एकमा स्टेशन पर समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


02529 पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 तक कर दिया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव एक जनवरी, 2021 से एकमा स्टेशन पर समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

05023 गोरखपुर-यशवंतपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 30 मार्च, 2021 तक किया जाएगा।

05024 यशवंतपुर-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 01 अप्रैल, 2021 तक किया जाएगा।

05005 गोरखपुर-देहरादून द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को किया जाएगा।

05006 देहरादून-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 01 अप्रैल, 2021 तक प्रत्येक मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को किया जाएगा।

05001 मुजफ्फरपुर-देहरादून साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 29 मार्च, 2021 तक किया जाएगा।

05002 देहरादून-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 27 मार्च, 2021 तक किया जाएगा।

05045 गोरखपुर-ओखा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 25 मार्च, 2021 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को किया जाएगा। इस गाड़ी का ठहराव 01 जनवरी, 2021 से राजा की मंडी स्टेशन पर समाप्त कर दिया गया है।

05046 ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 28 मार्च, 2021 तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। इस गाड़ी का ठहराव 01 जनवरी, 2021 से राजा की मंडी स्टेशन पर समाप्त कर दिया गया है।
 
ग्वालियर-बरौनी 31 जनवरी तक चलेगी
04185 ग्वालियर-बरौनी विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 01 से 31 जनवरी, 2021 तक किया गया। यह गाड़ी ग्वालियर से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को चलाई जाएगी।

04186  बरौनी-ग्वालियर विशेेष गाड़ी के संचलन का अवधि विस्तार दो जनवरी से पहली फरवरी, 2021 तक किया गया है। यह गाड़ी बरौनी से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को चलाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें