यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से चल रहीं सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें अब मार्च तक चलाई जाएंगी। रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों को चलाने की अवधि को बढ़ा दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों के चलने का दिन, ठहराव, समय एवं कोच संरचना पूर्ववत रहेगा।
यह रहेगी स्थिति
02587 गोरखपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 22 मार्च, 2021 तक किया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को यहां से रवाना होगी।
02588 जम्मूतवी-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 27 मार्च, 2021 तक किया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को यहां से जाएगी।
05097 भागलपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 25 मार्च, 2021 तक कर दिया गया है।
05098 जम्मूतवी-भागलपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 23 मार्च, 2021 तक कर दिया गया है।
02530 लखनऊ जं.-पाटिलीपुत्र विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 तक किया जाएगा। यह प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को किया जाएगा। इसका ठहराव 01 जनवरी, 2021 से एकमा स्टेशन पर समाप्त कर दिया गया है।
02529 पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी का संचलन बढ़ाकर 31 मार्च, 2021 तक कर दिया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव एक जनवरी, 2021 से एकमा स्टेशन पर समाप्त कर दिया गया है।