बस्ती महोत्सव 2020 को लेकर डीएम ने शुक्रवार को स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ बैठक की। लोगों से महोत्सव से जुड़ने की अपील की। बताया कि बस्ती महोत्सव से आम लोगों को जोड़ने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, ग्राम प्रधानों, अधिवक्ताओं आदि से संपर्क किया जा रहा है।
बस्ती महोत्सव 28 जनवरी से एक फरवरी तक चलेगा। जिसमें राष्ट्रीय कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौका दिया जा रहा है। टैलेंट हंट के माध्यम से युवा अपना हुनर दिखा सकते हैं। सहयोग राशि देने के लिए महोत्सव की वेबसाइट से दिया जा सकता हैै। इस बैठक में सीडीओ अरविंद पांडेय, एडीएम रमेश चंद्र, उमेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार पांडेय, जितेंद्र श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, मयंक श्रीवास्तव, अभिषेक चंद्र ओझा, अभिषेक कुमार पांडेय, आशीष कुमार श्रीवास्तव, काजी फरजान, कुलदीप सिंह, रणविजय सिंह, अपूर्व शुक्ला आदि मौजूद रहे।
बस्ती महोत्सव में प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, भजन सम्राट अनूप जलोटा, गजल गायिका पिनाज मशानी, भोजपुरी गायिका मैथिली ठाकुर, बृजेश शांडिल्य ने आने की सहमति प्रदान की है। डीएम ने कहा कि हम बस्तीवासियों का यह दायित्व है कि महोत्सव में इनका उत्साहवर्धन करें।
बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर सेल्फी प्वांइट बनाए जाएंगे ताकि यहॉ लोग सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सके। संस्थानों से कार्यालय के सामने बस्ती महोत्सव का बैनर-पोस्टर एवं होर्डिंग लगवाने का अनुरोध किया।