फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में एक पुलिसकर्मी सहित मिले नौ कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

Sat, 11 Jul 2020 06:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।

सार

  • संक्रमितों में स्वास्थ्यकर्मी के परिवार के दो महिला सदस्य भी शामिल
  • जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 221 हुई

 
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने की गति शनिवार को भी बरकरार रही। मेडिकल कॉलेज से 216 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें नौ कोरोना पॉजीटिव निकले। इन संक्रमित मरीजों में पुलिसलाइन का एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।

विज्ञापन


इनके अलावा सीएमओ कार्यालय के एक स्वास्थ्यकर्मी के परिवार की दो महिला सदस्यों की सैंपल रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित मरीजों को लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हॉस्पिटल में भेजा गया है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती सेवरही के एक संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस तरह जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि अब तक 8341 संदिग्ध लोगों का सैंपल लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच कराई गई है। इनमें 7765 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 355 की रिपोर्ट का इंतजार है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज से 216 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें नौ पॉजिटिव निकले।

संक्रमित मरीजों में एक पुलिस लाइन का पुलिसकर्मी शामिल है। दो महिला मरीज पडरौना नगर के तुलसी नगर की निवासी हैं, जो सीएमओ कार्यालय के ही संक्रमित मिले एक स्वास्थ्यकर्मी के परिवार से हैं। अन्य संक्रमित मरीजों में सेवरही, बभनौली, साखोपार और मोतीचक क्षेत्र के पिपरैचा के रहने वाले हैं।

सीएमओ ने बताया कि सेवरही के इंदिरा नगर मोहल्ले के एक संक्रमित मरीज का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां इलाज के शनिवार की सुबह मौत हो गई। इस तरह अब जनपद में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या जहां 221 हो गई है, वहीं एक्टिव केस 86 हो गए हैं। 64 कंटेनमेंट एरिया हैं, जहां संक्रमित मरीज मिले हैं। एहतियात के तौर पर इन गांवों व मोहल्लों को सील किया गया है। अब तक 129 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें