कैंपियरगंज क्षेत्र के खजुरगांवा गांव के कोहार टोले पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह 24 मई को दिल्ली से आया था। रिपोर्ट आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है की खजुरगांवा के पंडितपुर टोले में पहले भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है, जो मौजूदा समय में महराजगंज में भर्ती है।
चिकित्साधिकारी डॉ पीसी चौधरी ने बताया कि कैंपियरगंज क्षेत्र के पांच न्याय पंचायत धानी पीएचसी के अंतर्गत आते हैं। खजुरगांवा गांव भी उसी के अधीन है। ऐसे में यह मरीज भी महराजगंज जिले में जोड़ा जाएगा।
एसडीएम मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। उसके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। गांव के सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं। इस दौरान प्रधान सुधीर पाण्डेय, बीडीसी डोरा सिंह आदि मौजूद रहे।