फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मिले 37 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 235

Wed, 03 Jun 2020 07:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन
बस्ती जिले में 37 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मंगलवार की देर रात और बुधवार को दिन में आई है। ये सभी प्रवासी हैं और अलग-अलग स्थानों पर क्वारंटीन थे। नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों को रुधौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बनाए गए लेवल-वन हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। 30 मार्च को कोरोना से हुई पहली मौत के बाद अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है। 37 और मरीजों के मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 235 हो गई है। हालांकि 43 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 186 एक्टिव केस हैं। इनका इलाज चल रहा है।

मई में प्रवासी श्रमिकों के जिले में आने का सिलसिला तेज होने पर प्रशासन ने इनकी थर्मल स्क्रीनिंग करवाई और डेटा तैयार किया। थर्मल स्क्रीनिंग में संदिग्ध मिलने पर प्रवासियों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। यहीं पर इनके स्वाब का नमूना लेकर जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। अब तक 235 लोग कोरोना पॉजटिव पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


इनमें 23 जिले के स्थायी निवासी हैं, जबकि अन्य प्रवासी श्रमिक। नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि संक्रमितों का इलाज मुंडेरवा, ओपेक चिकित्सालय कैली व रुधौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। अब तक करीब 50 हजार प्रवासी श्रमिक जिले में आ चुके हैं। जिले में कुअरवा, सेहुड़ा कला व पंडरिया को कंटेनमेंट एरिया जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें