बांसी तहसील क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी संदिग्ध होने पर क्वारंटीन थे। उनके साथ तहसील क्षेत्र की एक महिला और युवक का भी सैंपल लिया गया था। इटवा तहसील क्षेत्र एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्चा और 30 वर्षीय महिला हाल ही में दूसरे प्रदेश से लौटे थे।
दोनों का सैंपल लिया गया था। हाल ही में दूसरे जिले से आकर पुलिस लाइंस स्थित क्वारंटीन होम में रुके दो पुलिसकर्मियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में सभी लोग संक्रमित मिले। उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं।