फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मिले 15 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 299

Thu, 18 Jun 2020 09:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)। - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार की देर रात आई रिपोर्ट में 15 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 299 पहुंच गई है। जिसमें से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 203 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस 84 हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है

विज्ञापन


बता दें कि जिले के 8184 नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज व केजीएमसी लखनऊ भेजे जा चुके हैं। इनमें 299 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छह मरीज बाहर के जिलों के थे और उनका लेखा-जोखा यहां की सूची में दर्ज हो गया था। लिहाजा प्रशासन ने उसे दुरुस्त करा दिया है। पॉजिटिव मरीजों का इलाज ओपेक चिकित्सालय कैली व रुधौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें