उसके बाद युवक के परिवार और उसके संपर्क में आने वाले लोगों को उसी दिन गांव से लाकर तिलक मैरिज हाउस में क्वारंटीन किया गया था। इसके अलावा बड़हलगंज के रामनगर डुमरी टोला निवासी जिस व्यक्ति की 24 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके परिवार के दो सदस्य पॉजिटिव मिले हैं।
इसमें उसकी 20 साल की बहन और दूसरी नौ माह की उसकी भतीजी है। इनको भी 24 मई को ही गांव से लाकर तिलक मैरिज हाउस में क्वारंटीन किया गया था। जबकि नौवां व्यक्ति सहजनवां के हरपुर बुदहट का रहने वाला है।
यह गांव पहले ही सील है। सीएमओ ने बताया कि जिन गांव के लोग संक्रमित मिले हैं। उनके गांव पहले से ही सील है। क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिन आठ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वह कोरोना मरीजों के संपर्क में आए थे। ऐसे में यह बात साफ हो गई है कि गांव में कम्युनिटी संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। क्योंकि अब तक जो मरीज मिले हैं, वह मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम और अहमदाबाद से आए हैं।
जबकि बृहस्पतिवार को मिले मरीजों की हिस्ट्री अब तक विभाग को नहीं मिली है। विभाग अब यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि अगर यह लोग बाहर से नहीं आए हैं, तो जिले में कम्युनिटी स्तर पर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
16 अब तक हो चुके हैं कोरोना मुक्त
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 71 हो गई है। इसमें पांच की मौत हो चुकी है और 16 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 50 एक्टिव मरीज हैं। बताया कि इनमें 22 का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जबकि अन्य 27 का रेलवे अस्पताल व एक का एसपीजीआई में इलाज चल रहा है।