उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बुधवार को तीन कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 388 हो गई है। हालांकि 132 एक्टिव हैं। वहीं 250 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं।
जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए भेजे गए कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक तीन नमूना पॉजिटिव मिला है। संक्रमित मिले लोग सदर, पंतनगर व जायसवालनगर के निवासी हैं। सभी संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है।