फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में 24 घंटे में मिले 78 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1566

Sun, 16 Aug 2020 05:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में रविवार को 24 घंटे की आई रिपोर्ट में डीएम कार्यालय के दो कर्मी समेत 78 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 93 लोग स्वस्थ्य हुए। जिले में अब तक 1566 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 14 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को 78 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें डीएम कार्यालय के दो कर्मी भी शामिल है। इसके अलावा एक स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव मिला है। दो दिनों की आई रिपोर्ट में खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 28, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में 16, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में 18, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में चार, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में तीन, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में छह और सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 93 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।
 
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1566 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 14 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 299 लोग एक्टिव हैं। 1253 लोग ठीक हो चुके हैं। 736 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1633 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने बताया कि जो लोग पॉजिटिव के संपर्क में आए हों, उन्हें खुद अपनी जांच करा लेनी चाहिए। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें