फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मिले 21 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 284

Wed, 17 Jun 2020 06:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार को 21 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि एक युवक ट्रेन में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वह मुंबई से परिवार समेत जिले में आ रहा था। युवक ने अपनी जांच मुंबई में कराई थी। सफर के दौरान उसके मोबाइल फोन पर कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई।
विज्ञापन


 रेलवे स्टेशन से सीधे उसे रुधौली लेवल-वन अस्पताल भेज दिया गया। उसके परिवार के छह सदस्यों को ओपेक कैली हॉस्पिटल में क्वारंटीन किया गया है। पॉजिटिव पाया गया युवक परशुरामपुर क्षेत्र का रहने वाला है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 284 पहुंच गई है।

रुधौली व कैली हॉस्पिटल में भर्ती नौ कोरोना मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेज दिया गया। अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 200 लोग निगेटिव होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस 72 हैं। 8184 नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज व केजीएमसी लखनऊ भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


7672 की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 289 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छह मरीज बाहर के जिलों के थे और उनका लेखा-जोखा यहां की सूची में दर्ज हो गया था। लिहाजा प्रशासन ने उसे दुरुस्त करा दिया है। पॉजिटिव मरीजों का इलाज ओपेक चिकित्सालय कैली व रुधौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।

बुधवार बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें रुधौली व ओपेक चिकित्सालय कैली में शिफ्ट किया गया है। ये सभी प्रवासी हैं और गैर प्रांत से आए हैं। संदिग्ध पाए जाने पर ये लोग पहले से क्वारंटीन थे।

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि बुधवार को 20 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि एक युवक ट्रेन में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अब कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे लोग प्रवासी हैं। इनके स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें