फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: गोरखपुर-बस्ती मंडल में मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी, 24 घंटे में मिले 14 पॉजिटिव

Thu, 28 May 2020 07:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/बस्ती।

सार

  • बस्ती-देवरिया में चार-चार तो गोरखपुर, सिद्धार्थनगर व महराजगंज में मिले दो-दो केस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को दोनों मंडलों में 14 और संक्रमित मरीज मिले। नए मामलों में बस्ती और देवरिया में चार-चार जबकि गोरखपुर, महराजगंज व सिद्धार्थनगर में दो-दो नए पॉजिटिव सामने आए।

विज्ञापन


बस्ती में चारो संक्रमित ओपेक कैली में क्वारंटीन थे। जिस ट्रेन की बोगी में सभी आए थे, उसमें एक शख्स मृत मिला था। जांच में उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि संक्रमितों को कैली स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन

उधर, देवरिया में भी चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गांव के क्वारंटीन सेंटर से इन संक्रमितों को सेंट्रल एकेडमी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी क्रम में महराजगंज में भी मुंबई से आए दो कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

सिद्धार्थनगर में भी बुधवार को दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें